
OmniScience Capital ने आज अपनी नवीनतम रिपोर्ट जारी की, जिसमें कहा गया है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित अर्थव्यवस्था की तेज़ी से बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए भारत को वर्ष 2030 तक 350 से 435 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की आवश्यकता होगी। रिपोर्ट के अनुसार, AI, क्लाउड कंप्यूटिंग, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा लोकलाइजेशन की बढ़ती मांग देश में डेटा सेंटर क्षमता के अभूतपूर्व विस्तार को गति देगी तथा भारत को वैश्विक AI इकोसिस्टम में एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
रिपोर्ट के अनुसार, भारत की परिचालन डेटा सेंटर क्षमता को मौजूदा लगभग 1.6 गीगावाट (GW) से बढ़ाकर 19-23 GW तक ले जाना होगा। इसमें पारंपरिक डेटा सेंटरों के लिए 12-15 GW, AI मॉडल ट्रेनिंग (Training) के लिए 2-3 GW तथा AI इंफरेंस (Inference) के लिए 5-6 GW अतिरिक्त क्षमता की आवश्यकता होगी। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ऊर्जा अवसंरचना, हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग, फाइबर नेटवर्क, उन्नत कूलिंग सिस्टम और सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम में बड़े पैमाने पर निवेश आवश्यक होगा।
रिपोर्ट का अनुमान है कि AI इंफ्रास्ट्रक्चर में होने वाला निवेश केवल डेटा सेंटर निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इससे ऊर्जा, डिजिटल कनेक्टिविटी, क्लाउड सेवाओं, रियल एस्टेट, सेमीकंडक्टर, इंजीनियरिंग और औद्योगिक विनिर्माण सहित अनेक क्षेत्रों में नए अवसर सृजित होंगे। यह निवेश भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को नई गति देने के साथ-साथ वैश्विक निवेशकों के लिए भी महत्वपूर्ण अवसर प्रस्तुत करेगा।
OmniScience Capital के CEO एवं Chief Investment Strategist, डॉ. विकास गुप्ता ने कहा, “कृत्रिम बुद्धिमत्ता केवल एक तकनीकी परिवर्तन नहीं, बल्कि वैश्विक आर्थिक संरचना को पुनर्परिभाषित करने वाली शक्ति है। भारत के पास इस परिवर्तन का नेतृत्व करने का ऐतिहासिक अवसर है। यदि नीति, पूंजी और डिजिटल अवसंरचना में समयबद्ध एवं समन्वित निवेश किया जाता है, तो भारत वैश्विक AI वैल्यू चेन का प्रमुख केंद्र बन सकता है। आने वाले वर्षों में AI इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा सेंटर, ऊर्जा और डिजिटल परिसंपत्तियां दीर्घकालिक निवेश के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में शामिल होंगी।“
OmniScience Capital के President एवं Chief Portfolio Manager, अश्विनी शामी ने कहा, “AI इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश का प्रभाव डेटा सेंटरों तक सीमित नहीं रहेगा। इससे पावर, कूलिंग सिस्टम, फाइबर नेटवर्क, क्लाउड सेवाओं, सेमीकंडक्टर, रियल एस्टेट और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे अनेक क्षेत्रों में व्यापक विकास होगा। जो कंपनियां इस परिवर्तन के अनुरूप समय रहते अपनी रणनीति और पूंजी आवंटन करेंगी, वे अगले दशक की डिजिटल अर्थव्यवस्था में सबसे अधिक मूल्य सृजित करने की स्थिति में होंगी।“
रिपोर्ट के अनुसार, AI तकनीकों को अपनाने की गति, सरकारी डिजिटल पहल, डेटा लोकलाइजेशन की आवश्यकताएं और बढ़ता क्लाउड उपयोग भारत में डेटा सेंटर उद्योग के विस्तार के प्रमुख चालक होंगे। इन कारकों के चलते भारत न केवल अपनी घरेलू डिजिटल आवश्यकताओं को पूरा करेगा, बल्कि वैश्विक AI और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर भी उभरेगा।
About OmniScience Capital
OmniScience Capital is an investment management firm founded by an aII-IITian team specializing in scientific, research-led investing with INR 10 billion in clients assets. For nearly a decade OmniScience has catered to high-net-worth individuals (HNIs) and family offices, across 15+ countries and 25+ Indian states. The team developed the Scientific Investing Framework combining a scientific mindset, a unique investment philosophy, professional institutional practices and quant skills. Scientific Investing Framework, inspired by Graham, Buffett, and Lynch yet re-engineered for the modern economy, empowers it to identify supernormal businesses capable of compounding wealth through multiple market cycles.
Disclosures and Disclaimers
Omniscience Asset Management
Asset management division of Omniscience Capital Advisors Private Limited
Registered as Portfolio Manager with SEBI with a valid registration No. INP000009597 CIN: U93000MH2017PTC290053.
Investment in securities markets is subject to market risks. Please read all related documents carefully before investing. Registration granted by SEBI, membership of SEBI, and certification from NISM do not in any manner guarantee the performance of the intermediary or provide assurance of returns to investors. Any securities mentioned herein are for illustrative purposes only and do not constitute investment recommendations unless explicitly stated as such. No part of this communication should be interpreted as implying assured returns, minimum returns, target returns, percentage accuracy, or service provision contingent upon achieving a target return. Furthermore, nothing contained herein should be construed to suggest that investment advice, recommendations, or research reports are risk-free or immune to market volatility, nor that they can generate returns with any level of certainty. For more information and detailed disclosure visit at our official website Disclosure & Disclaimer
Our company, along with its directors, employees, and associates, may currently hold or may have previously held positions in the securities mentioned. These positions may be reflected in investment recommendations or research reports issued by us. Please note that such holdings are accurate as of the time of this post and may change in the future. For detailed disclosures regarding financial interests and potential conflicts of interest, kindly visit: https://www.omnisciencecapital.com/disclosure/

Leave a comment